Breaking News

हरीश रावत का भाजपा पर तीखा प्रहार: 2027 में जनता झूठ और फरेब की राजनीति को देगी जवाब, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 फरवरी 2026)

काशीपुर।  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत आज प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवम शर्मा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने शिवम शर्मा की बहन के विवाह पर पूरे परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति स्पष्ट की।
2027 में भाजपा को जनता देगी जवाब

रावत ने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव में जनता के बुनियादी सवालों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। गांवों में लोग जंगली जानवरों—बाघ, भालू, बंदर, सूअर और हाथियों से असुरक्षित हैं, जबकि शहरों में खनन माफिया और डंपरों का आतंक है। ऐसा लगता है मानो लोगों के जीवन का कोई मूल्य ही नहीं रह गया।”

प्रदेश में बढ़ते अपराधों और हाल में विभिन्न जिलों के एसएसपी के तबादलों पर प्रतिक्रिया देते हुए रावत ने कहा कि यह सरकार की स्वीकारोक्ति है कि अपराध अनियंत्रित हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल अधिकारियों के चेहरे बदले जा रहे हैं, व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।
रावत ने कहा, “पुलिसिंग के बजाय पुलिस वसूली में ज्यादा व्यस्त नजर आती है। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति और कमजोर हो रही है।”

चुनाव के समय भाजपा द्वारा मुस्लिम यूनिवर्सिटी या जुमे की नमाज़ पर छुट्टी जैसे मुद्दे उठाने के सवाल पर रावत ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ पर आधारित प्रचार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके ऐसे किसी बयान का प्रमाण कोई प्रस्तुत कर दे तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रमाण लाने वाले के लिए इनाम भी घोषित किया गया है। रावत ने कहा, “झूठ के सहारे सत्ता में आई भाजपा आज प्रदेश में लूट का तांडव मचा रही है।”

प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी रावत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण का उद्देश्य सही मतदाता की पहचान होना चाहिए, लेकिन यदि विपक्ष के समर्थकों के नाम काटे जाते हैं और फर्जी नाम जोड़े जाते हैं तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

कांग्रेस के हालिया आंदोलनों पर बोलते हुए रावत ने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति असंतोष साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि “भाजपा गई” का नारा अब आम भावना बन चुका है।

उन्होंने कहा, “जनता ने 10 साल भाजपा को आजमा लिया। झूठ और फरेब ज्यादा दिन नहीं चलता। 2027 में जनता अपना फैसला सुनाएगी।”

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

बड़ी खबर :बढ़ते अपराधों पर सख्त राज्य सरकार, बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले, मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुमार ऊधमसिंहनगर के एस एस पी होंगे, देखिए पूरी सूची

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 फरवरी 2026) देहरादून।उत्तराखंड में हाल के दिनों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-