Breaking News

काशीपुर किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: कांग्रेस का डीजीपी कार्यालय पर धरना, सरकार पर गंभीर आरोप, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जनवरी 2026)

देहरादून। काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर आज कांग्रेस ने देहरादून स्थित डीजीपी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान संगठन के लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या से पहले अपनी पूरी पीड़ा को लिखित रूप में उजागर किया था, जिसे डाइंग डिक्लेरेशन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक किसान ने आत्महत्या से पूर्व लगभग 70 विभागों को ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजे, लेकिन कहीं से भी कोई जवाब नहीं मिला, जो प्रदेश की संवेदनहीन प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाता है।

प्रदर्शन के दौरान किसान सुखवंत सिंह के वीडियो का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि किसान ने अपने बयान में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नामजद किया था, इसके बावजूद सरकार द्वारा अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी पुलिसकर्मियों को केवल इधर-उधर ट्रांसफर करना न्याय नहीं है, बल्कि इससे समस्या और गंभीर होगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार कठघरे में खड़ी है और सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि नामजद अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार किसानों की रक्षा नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने  मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के पिता हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-