@शब्द दूत ब्यूरो (15 जनवरी 2026)
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाई-स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा-शेड्यूल में मुख्य लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिससे विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच संबंधित स्कूलों अथवा बोर्ड द्वारा निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होंगी।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने विषय-विशेष की तारीखें और समय अपने-अपने स्कूलों से समय रहते सुनिश्चित कर लें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें।
कक्षा 10वीं की डेटशीट
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 23 फरवरी 2026 | हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग |
| 24 फरवरी 2026 | हिंदी |
| 27 फरवरी 2026 | गणित |
| 28 फरवरी 2026 | गृह विज्ञान, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन) |
| 07 मार्च 2026 | विज्ञान |
| 09 मार्च 2026 | पंजाबी, बांग्ला, अंग्रेजी |
| 11 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान |
| 12 मार्च 2026 | उर्दू |
| 14 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 16 मार्च 2026 | संस्कृत |
| 17 मार्च 2026 | रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र, कृषि |
| 18 मार्च 2026 | सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / अन्य क्षेत्रीय भाषाएं |
| 23 मार्च 2026 | हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन) |
कक्षा 12वीं की डेटशीट
| परीक्षा तिथि | परीक्षा विषय |
|---|---|
| 21 फरवरी 2026 | ड्राइंग और पेंटिंग |
| 23 फरवरी 2026 | हिंदी, कृषि हिंदी |
| 24 फरवरी 2026 | हिंदुस्तानी संगीत (गायन और वादन) |
| 25 फरवरी 2026 | जीव विज्ञान |
| 26 फरवरी 2026 | अर्थशास्त्र |
| 28 फरवरी 2026 | मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, कृषि पेपर |
| 06 मार्च 2026 | भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान और अर्थशास्त्र |
| 07 मार्च 2026 | वाणिज्यिक व्यापार |
| 09 मार्च 2026 | रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन |
| 10 मार्च 2026 | सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान |
| 11 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 12 मार्च 2026 | लेखाशास्त्र, भूगोल, भूविज्ञान, कृषि गणित |
| 14 मार्च 2026 | गृह विज्ञान |
| 16 मार्च 2026 | इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन |
| 18 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 20 मार्च 2026 | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal