Breaking News

काशीपुर :गढ़वाल सभा की 14वीं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, डॉ. शेखर बिष्ट ने दिलाई शपथ, मनोज डोबरियाल अध्यक्ष, गोकुल भंडारी सचिव बने

@शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2025)

काशीपुर। नीलकंठ चिल्ड्रन एकेडमी के प्रांगण में रविवार को गढ़वाल सभा की 14वीं कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सभा के दिवंगत सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि वेदांता हॉस्पिटल काशीपुर के स्वामी डॉ. शेखर बिष्ट रहे। डॉ. शेखर बिष्ट एवं श्रीमती पूजा बिष्ट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. बिष्ट ने गढ़वाल सभा के उत्थान हेतु 21,000 रुपये की अनुदान राशि भेंट की तथा सभी पदाधिकारियों को पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया, जिससे समारोह में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

गढ़वाल सभा के वरिष्ठ संरक्षक एवं फाउंडर मेंबर  एस.एस. रावत ने सभा की प्रगति के लिए 25,000 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रांगण में विशाल भंडारे के आयोजन की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर दानदाताओं ने उत्साहवर्धन करते हुए खुले दिल से दान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, फाउंडर मेंबर्स एवं पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई टीम को समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक सभाओं से आए अध्यक्षों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से  सुभाष शर्मा (ब्राह्मण सभा),  संजय अग्रवाल (आर्य समाज),  सुशील गुड़िया (नवचेतना),  चंद्र सिंह रावत (सैनिक संगठन) एवं  बी.एल. ध्यानी (गढ़वाल सभा, रामनगर) शामिल रहे।

गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष –  मनोज कुमार डोबरियाल, उपाध्यक्ष – कैप्टन  सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव – गोकुल भंडारी उपसचिव –  अमित घनसेला,
कोषाध्यक्ष –  आर.पी. कोटनाला, आय-व्यय निरीक्षक – एम.एन. जोशी तथा सदस्य –  धर्म सिंह नेगी,  जितेंद्र देवलाल,  अनूप बिष्ट,  संजय शर्मा एवं  सोहन सिंह शाह
समारोह के सफल आयोजन पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए गढ़वाल सभा को समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा व्यक्त की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के पिता हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-