Breaking News

उधम सिंह नगर में एक और अवैध मजार ध्वस्त, नोटिस के बाद तड़के चली प्रशासन की कार्रवाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 दिसंबर 2025)

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार की सख्ती जारी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित सरकारी बाग में अवैध रूप से बनाई गई एक मजार को जिला प्रशासन ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई जवाब न मिलने के बाद की गई।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह द्वारा सरकारी बाग में बनी अवैध संरचना को हटाने के लिए विधिवत नोटिस जारी किए गए थे। इसके साथ ही सरकारी उद्यान विभाग की ओर से भी उक्त अवैध संरचना को हटाए जाने का पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया था।

दो सप्ताह की निर्धारित मोहलत के दौरान किसी भी पक्ष की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आज तड़के प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अवैध मजारों और सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अब तक राज्यभर में 570 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। बीती रात भी देहरादून के हरिद्वार रोड पर स्थित एक अवैध मजार को दून प्रशासन ने ध्वस्त किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट कहा है कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कब्जा करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “लैंड जिहाद के नाम पर सरकारी जमीन हड़पने का खेल नहीं चलेगा। हरी नीली चादर डालकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने की प्रवृत्ति को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के पिता हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-