Breaking News

“13 साल का अफगानी लड़का विमान के पहिये में बैठकर पहुंचा दिल्ली, चमत्कार या लापरवाही?”देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2025)

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान से भारत आने वाली एक उड़ान में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। काबुल से दिल्ली आ रही केएएम एयर की फ्लाइट संख्या RQ4401 में एक 13 वर्षीय अफगानी लड़का विमान के पिछले पहिये (व्हील वेल) में छिपकर बैठ गया और करीब 94 मिनट की खतरनाक यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गया।

रविवार को हुई इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में पता चला कि यह लड़का ईरान जाना चाहता था लेकिन गलती से भारत आने वाली उड़ान में चढ़ गया। उसने यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे एयरपोर्ट में घुसकर विमान तक पहुंच बनाई और व्हील वेल में छिप गया।

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह यात्रा करना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि उड़ान के दौरान ऑक्सीजन की कमी और माइनस डिग्री तापमान के कारण कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की मौत हो सकती है। माना जा रहा है कि विमान के पहिये के अंदर बंद हिस्से में दबाव और तापमान सामान्य रहने से यह बच्चा जिंदा बच गया। आमतौर पर 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान -40 से -60 डिग्री सेल्सियस तक होता है, ऐसे में इस बच्चे का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-