Breaking News

काशीपुर :कोरोना योद्धा स्व. श्रीमती उषा के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख की सहायता, मेयर दीपक बाली ने सौंपा चेक

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2025)

काशीपुर। कोविड महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुईं सफाई कर्मचारी श्रीमती उषा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पति श्री सुंदरलाल को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक आज काशीपुर नगर निगम कार्यालय में प्रदान किया गया।

महापौर दीपक बाली ने स्व. उषा के पति को यह चेक सौंपा और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी कमल सिंह मेहता, संजय कापड़ी, एसआई मनोज सिंह बिष्ट और सलीम अहमद भी उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक प्रजा वत्सल नेता हैं, जो कोरोना योद्धाओं के योगदान को कभी नहीं भूलते। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को आश्वासन दिया कि नगर निगम और प्रशासन हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर रहेगा।

परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी एवं महापौर दीपक बाली का आभार जताया और कहा कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें राहत मिलेगी तथा यह दिवंगत उषा के बलिदान को सम्मान देने जैसा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-