Breaking News

बड़ी खबर :केदारघाटी में बादल फटने से भारी तबाही, यात्रा मार्ग बाधित

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2025)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलवे की चपेट में आकर कई घर और वाहन दब गए हैं, जिससे जन-धन की हानि की आशंका जताई जा रही है। इस आपदा के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

घटना के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है और रास्तों के क्षतिग्रस्त होने से राहत व बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-