Breaking News

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिलेगा सम्मान – भूखंड आवंटन के लिए डीएम ने की पहल, मेयर को लिखा अनुरोध पत्र, कहा – पीढ़ियों का है हक़, प्रशासन करेगा हरसंभव प्रयास

जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल से न सिर्फ सेनानियों के परिजनों को आशा की नई किरण मिली है, बल्कि यह सरकार की उस मंशा को भी दर्शाता है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को यथोचित सम्मान देने का संकल्प शामिल है।

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2025)

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उनके अधिकारों का सम्मान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूखण्ड आवंटन के लिए मेयर देहरादून को एक औपचारिक अनुरोध पत्र प्रेषित किया है। इससे पूर्व उन्होंने विगत सप्ताह स्वयं मेयर को दूरभाष पर इस विषय में व्यक्तिगत रूप से भी अनुरोध किया था।

दरअसल, गत सप्ताह ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं सुनीं और कई मांगों को मौके पर ही निस्तारित किया। इस बैठक में सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने शासनादेश का उल्लेख करते हुए नगर निगम क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर भूमि आवंटन की मांग की। ज्ञात हो कि इस शासनादेश के तहत अब तक लगभग 17 लाभार्थियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शेष लाभार्थी अब भी प्रतीक्षा में हैं।

परिजनों की इस न्यायोचित मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम सविन बंसल ने न केवल तत्काल मेयर को फोन कर अनुरोध किया, बल्कि अब औपचारिक रूप से नगर निगम को पत्र भी भेजा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की पीढ़ियों को आवासीय भूखंड देने का हक है और इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।

नगर निगम से अब अपेक्षा की जा रही है कि वह शीघ्र ही शेष लाभार्थियों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा, ताकि इन परिवारों को उनके अधिकार मिल सकें और वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-