Breaking News

काशीपुर :रॉयल पंजाबी ग्रुप का तीज महोत्सव, महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2025)

काशीपुर। पंजाबी समाज के लिए गठित रॉयल पंजाबी ग्रुप ने रामनगर रोड स्थित एक होटल में पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया। यह ग्रुप इससे पूर्व लोहड़ी और होली समेत तीन कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। ग्रुप की संस्थापक उर्वशी दत्त बाली हैं और वर्तमान में इसमें 120 महिलाएं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी हुई हैं।

कार्यक्रम के दौरान रॉकी टेंट हाउस के स्वामी राकेश अरोरा ने इस संस्था को जीवन पर्यंत निशुल्क सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने अब तक आयोजित सभी चार आयोजनों में साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य नि:शुल्क किया है।

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रितु भल्ला ने किया। पूरे आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डांस परफॉर्मेंस के तहत शीतल अरोड़ा, दीक्षा चावला और शशांक चावला ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पूनम अरोड़ा, दीप्ति अरोड़ा, शालू अरोड़ा, ममता सेठी, रिशु कौर और कोमल सयाल ने सामूहिक नृत्य किया।

रील प्रतियोगिता में नौ प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें पलक अरोड़ा विजेता रहीं। विजेता की घोषणा फिल्म अभिनेता आनंद बलराज ने की। सेल्फी प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें शामली रहैजा को विजेता घोषित किया गया। इस कार्यक्रम की तीज क्वीन बनीं नैन्सी चीमा।

कार्यक्रम में मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की स्वामिनी श्रीमती सुषमा चिकारा एवं खूबसूरत ब्यूटी पार्लर की स्वामिनी प्रीति कपूर निर्णायक (जज) के रूप में उपस्थित रहीं।

रॉयल पंजाबी ग्रुप का यह आयोजन महिलाओं के सामूहिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक उत्सवों को एक मंच देने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-