Breaking News

समोसा-जलेबी पर अब सिगरेट जैसी चेतावनी, सरकार की नई पहल

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2025)

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय अब जंक फूड पर भी सिगरेट की तरह चेतावनी लगाने की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार समोसा, जलेबी, पकौड़ा, वड़ा पाव, लड्डू जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों पर चीनी और तेल की अधिक मात्रा को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।

इस दिशा में AIIMS जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की जानकारी मिलने से आम लोग सोच-समझकर इन खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यदि स्थिति नहीं बदली तो अनुमान है कि वर्ष 2050 तक भारत में 44.9 करोड़ लोग मोटापे से पीड़ित हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य जनता को बेहतर खानपान की ओर प्रेरित करना और मोटापा जैसी गंभीर समस्या को नियंत्रित करना है।

यह कदम जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम जनमानस को जंक फूड की असली हानि का बोध हो सके।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-