@शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई 2025)
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमा क्षेत्र में भारी मात्रा में AK-47 राइफल्स और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी एक बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा थी, जिसे समय रहते सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी रिंदा भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस साजिश को नाकाम किया।
सूत्रों की मानें तो पंजाब में भेजी गई खतरनाक हथियारों की यह खेप खालिस्तान आतंकी रिंदा और आईएसआई के इशारे पर भेजी गई थी. पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ही भारत मे बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी रिन्दा भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे.
दरअसल, इस खेप में AK-47 राइफलें, हथगोले और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं. पंजाब पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच सांठगांठ से भारत में आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. इस सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने त्वरित एक्शन लेते हुए सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया.
पुलिस और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद हथियारों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभावित आतंकी नेटवर्क की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal