Breaking News

बड़ी खबर :प्रदेश अध्यक्ष चयन से नाराज दिग्गज भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति गरमाई

इस इस्तीफे से पार्टी के प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। पार्टी में मची हुई है हलचल। निगाहें दिल्ली दरबार पर टिकी

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2025)

तेलंगाना के फायरब्रांड नेता और विधायक टी. राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी नेतृत्व द्वारा राज्य भाजपा अध्यक्ष के तौर पर नया नाम घोषित किए जाने के बाद उठाया।

दरअसल, पार्टी के आलाकमान ने एन. रामचंद्र राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुना है। इस फैसले से नाराज होकर टी. राजा सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भेज दिया।

टी. राजा सिंह लंबे समय से भाजपा के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं और उनकी छवि एक कट्टर और मुखर नेता की रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व के चयन में उन्हें नजरअंदाज किया जाना उनके असंतोष का कारण बना।

भाजपा में इस घटनाक्रम को लेकर हलचल मची हुई है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि टी. राजा सिंह की इस राजनीतिक चाल का आगे क्या प्रभाव पड़ता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-