Breaking News

काशीपुर :हरीश रावत ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, पंचायत चुनाव में कांग्रेस की पूरी तैयारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2025)

काशीपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज  काशीपुर पहुंचे। नैनीताल से देहरादून जाते हुए वे बाजपुर रोड स्थित दिवंगत कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन मुकेश मेहरोत्रा के प्रतिष्ठान में शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंचायत चुनाव व  ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस की तैयारियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एनएच-74 घोटाले में ईडी की देहरादून, हरिद्वार और काशीपुर में हुई छापेमारी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और कांग्रेस पार्टी पहले दिन से मांग कर रही है कि यह मामला सीबीआई को सौंपा जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। सरकार ने जानबूझकर आरक्षण सूची में छेड़छाड़ की, जिससे चुनाव न हो सकें। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सरकार की नियत भांपते हुए उसमें सुधार करवाया और अब चुनावों पर से रोक हटा दी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सभी स्थानों के लिए रोस्टर तो तैयार किया लेकिन जिला पंचायत के लिए नहीं किया, जो उनकी बदनीयती को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “शादी से स्पष्ट हो गया है कि सरकार बेईमान है और बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है।”

अंत में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेतृत्व पंचायत चुनावों को चुनौती के रूप में ले रहे हैं और जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-