Breaking News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश :ब्लैक बॉक्स से डेटा की रिकवरी और जांच पर स्थिति रिपोर्ट, डेटा की सफल रिकवरी, जांच जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जून 2025)

नयी दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जांच की प्रक्रिया तेजी से जारी है। भारत, जो अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के शिकागो कन्वेंशन 1944 का हस्ताक्षरकर्ता है, ICAO के अनुलग्नक 13 और विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 के तहत दुर्घटनाओं की जांच करता है। इस क्रम में AAIB को नामित प्राधिकरण के रूप में कार्य सौंपा गया है।

13 जून 2025 को AAIB ने एक बहु-विषयक जांच टीम का गठन किया जिसमें विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी और अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह टीम DG, AAIB के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) को क्रमशः 13 जून को इमारत की छत से और 16 जून को मलबे से बरामद किया गया। इन उपकरणों को अहमदाबाद में पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में रखा गया। 24 जून को भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा इन्हें पूरी सुरक्षा के साथ दिल्ली स्थित AAIB लैब लाया गया। CVR दोपहर 2 बजे और FDR सायं 5:15 बजे लैब में पहुंचा।

उसी शाम DG AAIB और NTSB के तकनीकी सदस्यों की उपस्थिति में डेटा निष्कर्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। 25 जून को क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को सुरक्षित रूप से हटाकर मेमोरी मॉड्यूल तक पहुँचा गया और डेटा डाउनलोड किया गया। वर्तमान में CVR और FDR के डेटा का विश्लेषण जारी है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना, घटनाओं के क्रम का पुनर्निर्माण करना और विमानन सुरक्षा में सुधार हेतु आवश्यक कारकों की पहचान करना है।

जांच की समस्त प्रक्रिया घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के पूर्ण पालन में समयबद्ध ढंग से की जा रही है।

स्रोत – PIB

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-