Breaking News

उत्तराखण्ड शासन में आईएएस बंशीधर तिवारी को अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2025)

उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी  बंशीधर तिवारी को “अपर सचिव- मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन” का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। वह वर्तमान में अपर सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना तथा उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी शासनादेश (संख्या: 527/XXX-1-2025) के अनुसार, यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में श्री तिवारी को शीघ्र नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्णय की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, मा० मुख्यमंत्री, सचिव राज्यपाल सहित सभी प्रमुख सचिवों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और अन्य सम्बंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

शासन द्वारा श्री तिवारी को दिया गया यह अतिरिक्त दायित्व न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव की सराहना है, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली में उनकी भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-