Breaking News

काशीपुर :महापौर दीपक बाली की जलभराव के विरूद्ध ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ लाई असर,जल्द पानी निकलने से लोगों को मिल रही राहत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2025)

काशीपुर। शहर की जलभराव की पुरानी समस्या को लेकर महापौर दीपक बाली की ओर से की गई पहल अब असर दिखाने लगी है। शहर की अनेक कालोनियों और मोहल्लों के  निवासियों ने राहत की सांस ली है, जहां वर्षों से मामूली बारिश में भी पानी भर जाता था। कूर्मांचल कालोनी में आज इसका उदाहरण देखने को मिला।

महापौर दीपक बाली ने हाल ही में नगर निगम की टीम भेजकर आई हॉस्पिटल रोड की नाली की सफाई कराई थी। आज सुबह की बारिश ने उस कार्य की प्रभावशीलता को साबित कर दिया। जहां पहले पानी कई घंटे तक कॉलोनी में जमा रहता था, वहीं इस बार बारिश थमते ही पानी तेजी से निकल गया।

स्थानीय निवासियों ने महापौर की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई होती रही तो शहर में व्यापक बदलाव संभव है।

महापौर दीपक बाली ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही जो सक्रियता दिखाई है, वह नगर प्रशासन की ओर से नई कार्यशैली का संकेत देती है। उनके शब्दों में, “हम सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे, शहर की जमीनी समस्याओं पर सीधे एक्शन लेंगे।”

नगर निगम की इस कार्यशैली को लेकर आमजन में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-