Breaking News

युवती का सनसनीखेज दावा: ‘मैंने कराया था एयर इंडिया का विमान क्रैश’, प्रेमी से बदला लेने के लिए दी थीं 21 बम की झूठी धमकियाँ, गिरफ्तारी हुई

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2025)

चेन्नई की एक युवती रेने जोशिल्दा को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने नरेंद्र मोदी स्टेडियम समेत देश के 12 राज्यों में 21 बार बम की झूठी धमकी दी। यह गिरफ्तारी कई राज्यों की पुलिस को परेशान करने वाले मामले में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रेने जोशिल्दा रोबोटिक्स में प्रशिक्षित है और एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में कार्यरत थी। पूछताछ में युवती ने खुलासा किया कि उसने यह सब अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए किया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हाल ही में हुए एक एयर इंडिया विमान क्रैश के बाद भी रेने ने एक ईमेल भेजकर दावा किया कि वही इस हादसे के पीछे है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसका विमान हादसे से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध है या नहीं। साथ ही, साइबर क्राइम सेल उसके भेजे गए मेल्स और धमकियों की तकनीकी पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में देशभर के प्रमुख स्टेशनों, स्टेडियमों और एयरपोर्ट्स को बम की झूठी धमकियाँ मिल रही थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई थी। अब इस गिरफ्तारी से एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। रेने जोशिल्दा की मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसके कृत्य मानसिक असंतुलन का परिणाम थे या सोची-समझी साजिश।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-