Breaking News

काशीपुर :एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध गोष्ठी उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जून 2025)

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने नगर निगम सभागार में आज मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पिछले निर्देशों की समीक्षा, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान, और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा।

पुलिसकर्मियों का सम्मान एवं समस्याओं का समाधान

  • एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं सुनीं।
  • समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
  • 15 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण अनिवार्य

  • विवेचना, माल, अभियोग और शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
  • अनावश्यक लंबित मामलों पर रोक लगाने का आदेश।
  • मुख्यालय और रेंज स्तर के अभियानों में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल।

जन सुरक्षा, यातायात और साइबर अपराध पर विशेष ध्यान

  • संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेट और चीता ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
  • अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश।
  • साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर बल।

अन्य निर्देश

  • किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य।
  • NBW/नोटिस की समयबद्ध तामीली।
  • साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर और कार्रवाई।
  • CCTNS और सभी पोर्टलों पर शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश।

यह मासिक अपराध गोष्ठी जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-