Breaking News

उत्तराखंड :प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक दिन के लिए बदलेंगे डीएम और एसपी, नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’ शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम धामी के दो अहम् फैसले

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2025)

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अहम और प्रेरणादायक घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मेधावी टॉपर्स को प्रत्येक जिले में एक दिन के लिए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही राज्य की प्रमुख नदियों पर ‘नदी उत्सव’ आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अभिनव कार्यक्रम को शीघ्रता से सभी जिलों में लागू किया जाए। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को न केवल सम्मान देना है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक अनुभव देना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे बच्चे हमारे भविष्य हैं। यदि उन्हें सही दिशा और मंच मिले, तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रमुख नदियों – जैसे गंगा, यमुना, काली, सरयू, गौला आदि – पर ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह उत्सव स्थानीय जनता की सहभागिता से आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में नदी स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैलियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता और जल संरक्षण कार्यशालाएं शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “नदियां केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवनशैली का अभिन्न अंग हैं। नदी उत्सव के माध्यम से हम हर नागरिक को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।”

धामी सरकार की यह दोहरी पहल – मेधावी छात्रों को सम्मानित करना और नदियों के संरक्षण हेतु व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना – राज्य को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में एक नई दिशा दे सकती है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद :थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला , पुलिस विभाग में शोक की लहर

🔊 Listen to this रात करीब 9:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-