@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2025)
देहरादून। उत्तराखंड वित्त सेवा वर्ग की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती अमिता जोशी को राज्य सरकार ने निदेशक, कोषागार,पेंशन एवं हकदारी नियुक्त किया है और आज ही श्रीमती अमिता जोशी ने उक्त पदभार ग्रहण कर लिया है ।
इस अवसर पर नव नियुक्त निदेशक, कोषागार,पेंशन एवं हकदारी निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में निदेशालय एवं अन्य विभागों से वित्तीय सेवाओं सामंजस्य और सुदृढ़ीकरण
उनकी प्राथमिकता है जिससे मानव संसाधन सहित अन्य संसाधनों का प्रबंधन सुचारू रूप से करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का क्रियान्वयन विभागों से सामंजस्य के साथ उपयोगी साबित हो सके ।
श्रीमती अमिता जोशी ने आशा व्यक्त की है कि उत्तराखंड के समस्त कोषागारों में नियुक्त कोषाधिकारी,मुख्य कोषाधिकारी राज्य के अन्य सरकारी विभागों में नियुक्त वित्त नियंत्रक एवं वित्त अधिकारी अपने दायित्वों को नियमानुसार कुशलता पूर्वक एवं सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए अपना कार्य करेंगे जिससे सरकार की पारदर्शी नीतियों का अनुपालन हो सके ।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं के साथ समस्त पेंशन एवं सेवानिवृति लाभो का त्वरित निस्तारण किया जा सके तथा महालेखाकार,उत्तराखंड के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के वित्तीय आँकड़े सही एवं समयान्तर्गत तैयार करवाए जाए साथ ही वित्त विभाग उत्तराखंड से समय समय पर प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन किया जाए ।
श्रीमती जोशी ने कहा कि उत्तराखंड शासन के दिशा निर्देशों के अधीन केन्द्र पोषित योजनाओं यथा एस एन ए स्पर्श एवं एस एन ए मोड्यूल में संचालित विभिन्न राज्य योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है ।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, कोषाधिकारी,वित्त नियंत्रक,वित अधिकारी, विभागीय अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्तिथ थे ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
