@शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2025)
देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को मेघालय पुलिस ने “आपरेशन हनीमून” का नाम देकर इस हत्या की पूरी कहानी का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
इस हत्याकांड में परत दर परत खुलासों से पूरा देश हैरान है और आज यह देश के हर नागरिक की जुबान पर है। आईये आपको बताते हैं मेघालय पुलिस के आपरेशन हनीमून की पूरी स्टोरी।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की स्क्रिप्ट शादी के महज़ 10 दिन बाद ही लिख दी गई थी। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी खुद है, जिसे लेकर पुलिस ने कई पुख्ता सबूत और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया, क्योंकि यह हत्या उस हनीमून ट्रिप के दौरान हुई, जो सोनम ने खुद प्लान की थी।
पुलिस की कोर टीम में 20 विशेषज्ञ अफसर और कुल 120 पुलिसकर्मी शामिल थे। 7 जून को एक साथ सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और केस को ब्रेक कर दिया गया। पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि सोनम की 3 मुख्य आरोपियों से पहले से जान-पहचान थी, और वह वारदात से 10 किलोमीटर पहले उन तीनों के साथ देखी गई थी। सोनम और आरोपी आसपास होटल में रुके थे। करीब 42 सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे। स्कूटी वाले से आने जाने का पैटर्न मिला करीब 42 सीसीटीवी फुटेज मिले। आरोपियों के मुताबिक सोनम ने उन्हें कहा कि हिट करो।
अब हत्याकांड की तैयारी कैसे हुई? 21 मई को सभी आरोपी गुवाहाटी पहुंचे। और उसके अगले दिन 22 मई को शिलांग पहुंचे। जहां 23 मई को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। अब सोनम 23 मई को गुवाहाटी से इंदौर के लिए निकली। 25 को सोनम इंदौर पहुंची वो वहां राज से मिलती है । राज ने उसे एक दिन इंदौर में किराए के कमरे में रुकवाया।
जांच के दौरान पुलिस को 3 और 4 जून को ही पता चल गया था कि सोनम हत्या में शामिल है। आकाश की शर्ट खून से सनी हुई मौका ए वारदात में मिली। सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, जो मौका ए वारदात से 6 किलोमीटर दूर मिला। ये जांच के भटकाने के लिए किया गया था। आनंद कुर्मी जब पकड़ा गया तो उसने वही कपड़े पहन रखे थे जो घटना के समय पहने थे। हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर जाकर मिले। हत्या के पीछे की वजह राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाना और राज के साथ सोनम को रहना था। सोनम का दिया गया रेनकोट 6 किमी दूर मिला. आनंद कुर्मी वही कपड़े पहने पकड़ा गया, जो हत्या के वक्त उसके शरीर पर थे. सभी आरोपी हत्या के बाद 11 किमी दूर एक जगह इकट्ठा हुए।
पुलिस की जांच इतनी बारीकी से हुई हत्याकांड के दौरान एक छोटी से छोटी बात बात को इस्तेमाल किया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार गुवाहाटी के एक होटल के बाहर की दुकान से खरीदा गया।आरोपियों ने ट्रेन से गुवाहाटी तक सफर किया। सोनम का मकसद सिर्फ एक था हत्या। सोनम और राजा के हनीमून ट्रिप के दौरान एक भी फोटो नहीं लिया गया, न सोशल मीडिया पर कोई अपडेट दिया गया यहीं से पुलिस को शक हुआ।
एक पोस्ट जिसने संदेह खड़ा किया वह थी हत्या के महज़ 15 मिनट बाद राजा के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया “सात जन्मों का साथ है” यह पोस्ट सोनम ने खुद किया था, जो उसे शक के घेरे में लाया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
