Breaking News

मुंबई :ट्रेन से गिरे दस यात्री, पांच की मौत, भारी भीड़ के चलते हुआ हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2025)

मुंबई । एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा  लखनऊ जा रही पुष्षक ट्रेन में हुआ है। सेंट्रल  रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए। यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।

मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-