Breaking News

काशीपुर :पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अनूप अग्रवाल का पता लगाने की मांग की, मां का आरोप उनका बेटा मार दिया गया, एसपी ने बताया कई मामलों में है आरोपी

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2025)

काशीपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में नगर के व्यवसायी अनूप अग्रवाल का पता लगाने की मांग की। अनूप अग्रवाल की माता के फोन पर काशीपुर में उनके आवास पर पहुंचे अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि इंसान गलतियों का पुतला है। अनूप से भी गलतियां हुई होंगी।  बताया जाता है कि कल रात्रि के लगभग 9:45 बजे काशीपुर के प्रमुख व्यवसायी अनूप अग्रवाल की मां उर्मिला देवी ने पूर्व मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को फोन कर कहा कि शायद पुलिस ने उनके बेटे को मार दिया है, शायद उनका बेटा अनूप अब नहीं बचा है।

अरविंद पांडे ने  अनूप अग्रवाल की मां के हवाले से कहा  उनसे कहा कि उनका बेटा विगत 2 दिंसबर से लापता है, आखिरी बार उससे होली पर बात हुई थी। उनकी पुत्रवधु कहा हैं पता नहीं, उनका पोता कहा हैं, पता नहीं, उनकी पौत्रवधू कहां है, पता नहीं। एक बेटा कैंसर से जूझ रहा है। एक बेटा चल फिर नहीं पाता। उन्होंने विधायक पांडे से कहा कि मेरे बेटे को ढूंढ कर ला दो।

अरविंद पांडे ने कहा कि वह अनूप की मां को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के पास ले जाकर सारे मामले से अवगत कराऊंगा।

इस मामले आज देर शाम एस पी काशीपुर ने एक पत्रकार वार्ता बुलाई और अनूप अग्रवाल को लेकर अनेक मामलों का खुलासा किया।

एस पी अभय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अनूप अग्रवाल के विरुद्ध थाना काशीपुर में अभी तक लगभग छह मुकदमे पंजीकृत हैं जिसमें पहला मुकदमा है 152/19 जो कि पुलिस चौकी कुंडेश्वरी में घुसकर मारपीट करना बलवा करना और सरकारी काम में बाधा पहुंचाना। इस संदर्भ में माननीय न्यायालय को चार्जशीट प्रेषित की जा चुकी है।

एसपी ने बताया कि एक मामला यह भी है मिसेज पुष्पा अग्रवाल ने एक अभियोग पंजीकृत कराया गया। उसकी भी जांच चल रही है। एक अभियोग इनके विरुद्ध मारपीट गाली गलौज और जान से मारने का प्रयास और एक्सटार्शन की धारा के अंतर्गत है। इसमें माननीय न्यायालय को चार्जशीट प्रेषित की जा चुकी है इसी तरीके से प्रतीक अग्रवाल के द्वारा एक अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें गाली देना और फिरौती के संबंध में था।  इसमें भी चार्जशीट प्रेषित की जा चुकी है। एक ताजा अभियोग जो अभी विवेचनाधीन है इसमें एक पीड़िता के द्वारा आज से लगभग चार माह पूर्व पुलिस थाना काशीपुर में एक शिकायत दी गई थी जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाए गए थे कि एक व्यक्ति के द्वारा पोल खोल नाम की एक वेबसाइट संचालित करके व्यक्तिगत रूप से उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और जो भी उनकी सोशल मीडिया पर एक्टिविटी है उसको उठा के रील्स के माध्यम से और मैसेंजर के माध्यम से उनको अनर्गल और गाली गलौज और स्त्री की जो लज्जा भंग का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही धमकाया भी जा रहा है। एस पी ने बताया कि इस संदर्भ में अभियोग पंजीकृत करने के बाद हमारी टेक्निकल टीम और साइबर सेल के माध्यम से पोल पोल जो संचालित हो रही थी उसकी डिटेल निकाली गई तो इसमें एक काशीपुर का धीरज ग्रोवर उसको पकड़ने में सफलता मिली उससे जब बातचीत हुई का नाम प्रकाश में आया उसे पकड़ा गया तो यह पता चला कि अनूप अग्रवाल और उनके पुत्र हैं उनके द्वारा इसको चलाया जा रहा था और ये इनके द्वारा स्वयं भी इस पर पोस्ट किया जा रहा था और कभी-कभी धीरज ग्रोवर के माध्यम से भी इनके द्वारा पोस्ट कराए जा रहे थे। इस संदर्भ में जब इनका नाम प्रकाश में आया तो उसी समय से इस वेबसाइट को बंद किया गया था इस पेज को बंद किया गया था। इनके द्वारा एक एवीए ली गई थी माननीय न्यायालय के समक्ष जाकर के एवीए लिया गया था। अपने वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करके उसके बाद क्योंकि उसमें शर्तें थी कि आप पुलिस के समक्ष अपना एक पर्सनल बांड देंगे और विवेचना में सहयोग करेंगे।

एसपी अभय सिंह ने बताया कि इनसे व्यक्तिगत रूप से इनके साथ काम करने वालों के माध्यम से और इनके परिजनों के माध्यम से विवेचना में सहयोग करने के लिए लगातार इनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन 26 अप्रैल 2025 से  बाद भी आज ढाई महीने में इनके द्वारा कभी विवेचना में सहयोग नहीं किया गया और लगातार विवेचना में सम्मिलित होने से बच रहे हैं। साथ ही जगह-जगह से इनके द्वारा दबाव बना के विवेचना को प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया। शर्तों का अनुपालन ना करने के कारण पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष भी एक एप्लीकेशन दी गई है कि अभियुक्त के द्वारा विवेचना में सहयोग नहीं किया जा रहा है और अबकि विवेचना का समयबद्ध निस्तारण होना है और इसमें जो प्रतिवादी है यह अभियुक्त है इनका पक्ष भी जानना आवश्यक है जिससे कि विवेचना को आगे बढ़ाया जा सके इसी के संदर्भ में पुलिस के द्वारा इनको नोटिस दिया गया  और इनको बुलाया गया लेकिन अभी तक इनके द्वारा इस विवेचना में सम्मिलित नहीं हुए ना इनके द्वारा कोई सहयोग किया जा रहा है। स्टोन क्रेशर  स्वामी द्वारा भी एक शिकायती पत्र दिया गया था उसकी भी विवेचना चल रही है।

एसपी ने बताया कि इसके अलावा भी कुछ प्रार्थना पत्र हैं जिनकी जांच की जा रही है। जांच में जिस तरीके से भी तथ्य आएंगे उसी के हिसाब से हमारे द्वारा वैधानिक कारवाई अमल में लाई जाएगी। अनूप अग्रवाल के लापता होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि  इस संदर्भ में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-