Breaking News

चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2025)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वीप के बैनर तले “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया। इस अवसर पर काशीपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी  धीरेन्द्र कुमार साहू, सुदामा लाल प्रथम जूनियर हाईस्कूल काशीपुर के प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, निवार्चन अधिकारी  अनिल कुमार, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त व एसो0 प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु समस्त प्रवक्तागण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलाई, और कहा कि “स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की आधार शिला है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।” महाविद्यालय कर्मचारियों ने रोपित वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, एसो0 प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 मन्जु सिंह, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 रजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ0 मंगला, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 अविनाश कुमार मिश्र, डॉ0 महेश कुमार, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-