Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज :उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व पडोसी देश नेपाल में दोपहर में भूकंप के झटकों से दहशत

@शब्द दूत ब्यूरो (20 मई 2025)

उत्तराखंड मध्य प्रदेश के साथ पडोसी देश नेपाल में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गए।

जानकारी के अनुसार भारत के दो राज्यों उत्तराखंड और मध्य प्रदेश ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दोपहर 1:32 बजे धऱती हिली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 थी। उधर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दोपहर 1:12 बजे भूकंप के झटके महूसस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.5 थी।

उधर पश्चिमी नेपाल के कास्की जिले में दोपहर को आये भूकप की तीव्रता 4 .7 मापी गई।  राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर कास्की जिले के सिनुवा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों तनहु, पर्वत और बागलुंग में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-