Breaking News
प्रतीकात्मक चित्र

बड़ी खबर: रूद्रपुर में इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को आज तड़के एन एच व प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2025)

रूद्रपुर। यहां  इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को आज तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। इससे पहले अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था।

बताया जाता है कि  राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से उक्त अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारें है।

आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक, ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था। अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे का मिलन होता है, जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है। उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

 

Check Also

बिग ब्रेकिंग :90 आतंकियों के मारे जाने की खबर, लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर तबाह, दस बजे सेना की प्रेस कांफ्रेंस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 मई 2025) आतंकवादियों को करारा जवाब…भारत का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-