Breaking News

दुखद :अभिनेता मनोज कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2025)

मुंबई । भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज सुबह निधन हो गया।

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कई देशभक्ति फिल्मों में अभिनय और निर्देशन किया, जिनमें उपकार, शहीद, और पूरब और पश्चिम शामिल हैं। मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में अमूल्य रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-