Breaking News

काशीपुर : पांच साल पहले फर्जी जमीन बेच दी, प्रापर्टी डीलर के विरूद्ध मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2025)

काशीपुर। प्रापर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल के खिलाफ फर्जी जमीन बेचकर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। मौ अल्लीखां निवासी दिलशाद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दिलशाद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने एक दुकान की जमीन सौरभ अग्रवाल निवासी चामुंडा विहार काशीपुर से 16 दिसंबर 2020 को 5.60,000 मे खरीदी थी जिसका एक एग्रीमेंट सौरभ अग्रवाल ने  उसके पक्ष  कर दिया था और  स्टाम्प पर लिख कर दे दी। साथ ही यह भी कहा कि  दुकान की बुनियाद निशानी के तौर पर पक्की बाउंड्री वाल कर कब्ज़ा ले लो। दिलशाद ने जब जमीन  की रजिस्ट्री के लिए कहा तो सौरभ अग्रवाल ने टाल मटोल कर दी। यहाँ तक कि उसकी बाउंड्रीवाल भी जेसीबी से गिरा दी। जिस पर दिलशाद ने एतराज किया तो सौरभ अग्रवाल ने कहा इस जमीन पर एसडीएम ने रोक लगा दी है। इसकी जगह नींझड़ा में एक दूसरा प्लाट 2200 वर्ग फुट का दे दिया जिसके पैसे लेकर पावर आफ एटार्नी भी दिलशाद के नाम कर दी। लेकिन बाद में पता चला कि यह जमीन भी फर्जी है। जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर सौरभ अग्रवाल उसे धमकाने लगा।

दिलशाद ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-