@शब्द दूत ब्यूरो (25 फरवरी 2025)
होली कब है? ये सवाल फिल्म शोले में गब्बर सिंह ने पूछा था। लेकिन इस बार आम जनता ये सवाल पूछ रही है कि होली कब है? 14 या 15 मार्च?
यह तो सर्वविदित है कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनायी जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंग और गुलाल से होली का पर्व होता है। होलिका दहन इस साल 13 मार्च की रात को होगा और अगले दिन 14 मार्च को होली खेली जाएगी। इसके बावजूद फिर एक बार भ्रम की स्थिति बन रही है।
आपको याद होगा कि पिछले साल 2024 में भद्रा के कारण होली की तारीख को लेकर काफी उलझन थी। इस साल भी कुछ जगहों पर 14 मार्च और कुछ जगहों पर 15 मार्च को होलिका दहन बताया जा रहा है, जिससे लोगों में दुविधा है।
इस साल होली 14 मार्च को खेली जाएगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट शुरू होगी और 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के कारण होली 14 मार्च को है।
ज्योतिषियों का कहना है कि होलिका दहन 13 मार्च को देर रात होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसी समय होलिका दहन किया जाएगा। 13 मार्च को देर रात होलिका दहन होगा। शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। यह रात 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
