@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2025)
काशीपुर । नगर निगम काशीपुर के 40 वार्डों में जीते पार्षदों में वार्ड नंबर एक से बीना नेगी ने 1625 मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रंजीत कौर ने 1008 मत प्राप्त किए।
वार्ड नंबर दो में संजय शर्मा 1266 मत प्राप्त कर विजयी हुए। यहाँ शिवदत्त शर्मा 894 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वार्ड नंबर तीन से अनिल कुमार 3429 मत लेकर विजयी हुए जबकि महेंद्र सिंह 794 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर 4 में सीमा सागर ने 1272 मत पाकर जीत हासिल की। लक्ष्मी देवी 663 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 5 से कदीर अहमद 1081 मत पाकर जीते नेहा को 903 मत मिले।
वार्ड नंबर 6 में सतीश कुमार 837 मत लेकर विजयी हुए जबकि रविन्द्र को यहाँ 759 मत मिले। वार्ड नंबर 7 में अनूप सिंह 732 मत पाकर विजयी हुये उन्होंने बलकार सिंह को हराया। बलकार को 675 मत मिले। वार्ड नंबर 8 में कुलदीप शर्मा ने 509 मत पाकर आनंद कुमार को हराय। आआनंद को 326 मत मिले। वार्ड नंबर 9 में अभिषेक 2033 मत पाकर जीते। काजल यहाँ 689 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वार्ड नंबर 10 में अंजना ने 2514 मतों के साथ विजय प्राप्त की जबकि रिचा देवपुत्री को यहाँ 908 मत मिले। वार्ड नंबर 11 में ममता कुमारी 1220 मत पाकर जीतीं जबकि दूसरे स्थान पर सुमन को 1009 मत मिले।
वार्ड नंबर 12 में अब्दुल कादिर 1744 मत हासिल कर जीते उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे पिंटू सैनी जिन्हें 1108 मत मिले। वार्ड नंबर 13 में गुंजन प्रजापति 1237 मत पाकर जीतीं जबकि रीता चौहान यहाँ 998 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 14 में प्रिंस बाली 1069 मत पाकर जीते जबकि संजेश को यहाँ 515 मत मिले। वार्ड नंबर 15 में संदीप सिंह मोनू 958 मत पाकर जीते यहां विजय प्रताप को 699 मत मिले। वार्ड नंबर 17 में पुष्कर बिष्ट 1081 मत पाकर जीते जबकि यहाँ राजकुमार सेठी को 850 मत मिले। वार्ड नंबर 18 में गुरविंदर सिंह चंडोक 1325 मत लेकर जीते जबकि प्रशांत वर्मा को 424 मत ही मिले। वार्ड नंबर 20 में राशिद हुसैन को 1010 मत मिले। दूसरे स्थान पर विजेंद्र पाल को 648 मत हासिल हुये।
वार्ड नंबर 21 में हुस्न जहां 1255 मतों के साथ विजयी रहीं जबकि रेशमा निशा को यहाँ 1115 मत मिले। वार्ड नंबर 22 में अफरोज जहां 1259 मत पाकर जीतीं अरीबा को यहाँ 741 मत मिले। वार्ड नंबर 23 में नाजमा बेगम 1809 मत पाकर जीते जबकि अफसाना को 1483 मत मिले। वार्ड नंबर 24 में मौ मोनिश को 954 मत पाकर जीत मिली। दूसरे स्थान पर मौ अनीस अंसारी को 566 मत हासिल हुये। वार्ड नंबर 25 में मौ शरीफ 683 मत हासिल कर जीते जबकि मौ सद्दाम को 431 मत मिले।
वार्ड नंबर 26 में 1368 मत पाकर सरफराज ने जीत हासिल की जबकि नीरज को यहाँ 1124 मत मिले। वार्ड नंबर 27 में जीनत बानो 1497 मत पाकर जीतीं यहाँ बबीता गोले को1143 मत मिले। वार्ड नंबर 28 में सीमा टंडन 897 मत पाकर जीतीं जबकि यहाँ अंजना अरोरा को 599 मत हासिल हुये। वार्ड नंबर 29 में मेहराज जहां ने 346 वोट हासिल कर जीती यहाँ संतोष को 336 मत मिले। वार्ड नंबर 30 में सुरेश सैनी 1019 मत पाकर विजयी हुए। यहाँ अमित गांधी को 566 मत मिले। वार्ड नंबर 31 में अरशद अली 975 वोट पाकर जीते जबकि मौ नजमी अंसारी को यहाँ 532 मत मिले। वार्ड नंबर 32 में तबस्सुम को 694 मत मिले दूसरे स्थान पर यहाँ सबा करीम को 623 मत हासिल हुये। वार्ड नंबर 33 से दीपा पाठक को 539 मत पाकर जीत हासिल हुई। वन्दना अग्रवाल यहाँ 537 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 34 से विजय कुमार बाबी 1362 वोट पाकर जीते जबकि विनोद कुमार को यहाँ 831 मतों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़। वार्ड नंबर 35 से मयंक मेहता 529 वोट पाकर विजयी रहे। यहाँ हंसी जगत बिष्ट को 412 मत मिले। वार्ड नंबर 36 में शाह आलम जीते उन्होंने 577 मत हासिल किए जबकि विपिन कांबोज 509 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड नंबर 37 से वैशाली गुप्ता ने फिर जीत का परचम लहराया। उन्हें 901 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इकरा खान को 195 मत मिले। वार्ड नंबर 38 से अशोक कुमार सैनी 1010 मत पाकर जीते अनिल कुमार को यहाँ 946 वोट मिले। वार्ड नंबर 39 में अनीता कांबोज 1467 मत पाकर जीतीं यहाँ अनम जहां 902 मतो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 40 में रवि कुमार 1858 मत पाकर जीते मनदीप सिंह को यहाँ 1600 मत मिले।