Breaking News

अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 नवंबर 2024)

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में जिंदा जलाने की कोशिश की गई। ये आरोप  दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल पर हमले की घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया।

दरअसल मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंका। आम आमदी पार्टी ने इसे स्प्रिट बताते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी को निशाना साधा।

उधर पुलिस ने फेंके गये तरल पदार्थ को पानी बताया है और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा के सावित्री नगर इलाके में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा थी। हजारों की तादाद में लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, नौजवान केजरीवाल को देखने के लिए गलियों में खड़े हुए। इसी समय एक आदमी ने उनके ऊपर हमला किया। मैं भी उनके साथ था और मेरी जैकेट पर भीगी हुई है। उस आदमी ने केजरीवाल के ऊपर स्प्रिट फेंका। हमने सूंघा तो देखा ये स्प्रिट है। उनको (केजरीवाल) जिंदा जलाने की कोशिश हुई। एक हाथ में स्प्रिट था और दूसरे हाथ में माचिस थी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद थे। वो स्प्रिट तो फेंक पाया लेकिन आग नहीं लगा पाया अरविंद केजरीवाल को।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों के बीच पदयात्रा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी वालों को नींद आनी बंद हो गई। दोबारा तीसरी बार दिल्ली में बीजेपी को हार नजर आ रही है। और जब आदमी हारता है तो बेइमानी करता है और जीतने की कोशिश करता है। ये पहली बार नहीं हुआ है. विकासपुरी में उनपर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस देखती रही, मुस्कुराती रही। पुलिस वाले उन गुंडों के सामने हाथ जोड़ रहे थे। दूसरा हमला कल ही बुराड़ी में हुआ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-