@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर 2024)
मुंबई। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है। बता दें कि आज मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धमकी देने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक महिला कॉलर ने फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने की योजना बनाई गई है। इसके बाद महिला कॉलर ने फोन कट कर दिया था। इस कॉल की जांच की गई और इस सिलसिले में एक महिला शीतल चव्हाण को हिरासत में लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal