Breaking News

संभल में हुई हिंसा में दो युवकों की गोली लगने से मौत, एसडीएम समेत 20 पुलिस कर्मी भी घायल, दुकानों और वाहनों में आग लगाई, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

@शब्द दूत ब्यूरो (24 नवंबर 2024)

संभल। आज सुबह यहाँ हुये बवाल में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि 20 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। हालांकि कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार तीन की मौत हुई है। मृतकों के नाम नईम खान, बिलाल औप नोमान बताये जा रहे हैं।  तीनों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों लड़के हिंसा के समय मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मौजूद थे। जहां पर आगजनी और पत्थरबाजी हो रही थी। पुलिस की गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे को लेकर रविवार की सुबह हुए बवाल में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। मस्जिद के आसपास के इलाके में सर्वे के दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसने बड़ा हिंसक रूप ले लिया। इसके अलावा यह बताया जा रहा है कि इस हिंसा में एक युवक की हालत नाजुक है। वह जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने पथराव और फायरिंग कर पुलिस बल को निशाना बनाया। जवाब में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस संघर्ष में 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिनमें एसडीएम भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पास की दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस हिंसक घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हिंसा के बाद संभल शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। संभल के चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग कर आम लोगों को रोका गया है। हर कोने पर पुलिस बल तैनात है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्मृति शेष : मनोज कुमार यानि भारत कुमार, है प्रीत जहां की रीत सदा

🔊 Listen to this हम लोग उस पीढ़ी से आते हैं जिसने राष्ट्रवाद का पाठ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-