Breaking News

काशीपुर :रासेयो ईकाई करेगी 27 से 30 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान व यातायात प्रबंधन कार्यक्रम, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में एक बैठक में हुआ निर्णय

@शब्द दूत ब्यूरो(26 अक्टूबर 2024)

काशीपुर । चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम ईकाई की समिति द्वारा 27 से 30 अक्टूवर 2024 तक दिवाली के उपलक्ष्य में स्थानीय बाजार क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, यातायात पुलिस की सहायता से यातायात प्रबंधन एव सेवा से सीखे- अस्पतालों में ई0एल0पी0 कार्यक्रमों के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया।

इस क्रम में स्थानीय बाजार सत्येन्द्र चन्द गुडिया मार्ग पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम एवं एल0डी0 भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर में ई0एल0पी0 कार्यक्रम कराये जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असिस्टैण्ट प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रजना, डॉ0 मंगला, डॉ0 पुष्पा धामा उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-