Breaking News

आज का पंचांग एवं राशिफल:आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक से जानिये कब और कैसे करें कन्या पूजन?

आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*११ अक्टूबर २०२४*

सम्वत् -२०८१
सम्वत्सर – पिङ्गल।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – अष्टमी प्रातः – ०६:५६ मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा रात्रि – ०१:३८ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – सुकर्मा रात्रि – १२:१३ मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु दिन – ०७:५३ मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५१ मि.।
व्रत – नवरात्र अष्टमी,नवमी।
पर्व – नवरात्र अष्टमी,नवमी।

आज विशेष

नवरात्र नवम् दिन सिद्धिदात्री देवी दर्शन पूजन,महाष्टमी एवं महानवमी व्रत,नवमी में उग्रचण्डी पूजा बलिदान (स्वयं की पशुता की बलि) आदि,दुर्गा पांडालो में सन्धि पूजा प्रातः – ०६:२८ मि. से ०७:१६ मि. तक,अन्नपूर्णा परिक्रमा,प्रातः – ०६:५६ मि. तक,प्रातः – ०६:५६ मि. से रात्रिशेष (भोर) – ०५:५१ मि. तक नवमी पूरे दिन हवन पूजन आदि मन्वादि नवमी,स्वार्थसिद्धि योग रात्रि – ०१:३८ मि. तक।*

कल विशेष

विजय दशमी (दशहरा),शमी पूजन,अपराजिता पूजन,जयन्ती ग्रहण,नीलकण्ठ दर्शन,राजा का राज्य की सीमा उलंघन विजय यात्रा,शस्त्र पूजन,श्रवण नक्षत्र में सरस्वती एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन,बौधावतार माध्वाचार्य जयंती,खत्री दिवस,रवियोग रात्रि – १२:५५ मि. से,सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि – १२:५५ मि. तक।*

नवरात्रि व्रत हवन एवं पारण निर्णय

११/१०/२४ दिन – शुक्रवार को कन्या पूजन एवं हवन आदि *चण्डी पाठं दिवा रात्रौ कुर्याद्देव न संशयः* के अनुसार पूरे दिन रात।

नवमी के अंतिम चरण में पारण करने वाले धार्मिक दृष्टि अनुसार – ११/१०/२४ दिन – शुक्रवार की रात्रिशेष – ०५:४७ मि. तक अंग्रेजी दृष्टि के अनुसार – १२/१०/२४ शनिवार की प्रातः (भोर) में ०५:४७ मि तक में पारण करें।
तथा
दशमी में पारण करने वाले – १२/०२/२४ दिन – शनिवार को प्रातः काल सूर्योदय – ०६:१५ मि. के बाद पारण करें |

*नोट – निर्णय सिन्धु में नवमी के अंतिम चरण तथा दशमी में दोनों तिथियों में पारण का लिखा है अतः अपने कुलाचार (परंपरा) तथा गुरुजी, आचार्य जी एवं पूरोहित जी (पंडित जी) के आदेशानुसार पारण करें ।*

राशिफल आज का

मेष – आज कोई खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजीखर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृष – आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय कातनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

मिथुन – आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें। मुसीबत में आ सकते हैं।

कर्क – आज सोच को बदलें। दुसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

सिंह – आज प्रारंभ से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।शीघ्रता में कोई काम न करें।

कन्या – आज यश,मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी की भावनाओं को समझें।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।मित्रों से भेंट,उपहार मिलेगा।

तुला – मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक – लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

धनु – आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

मकर – आज जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध ना करें।

कुम्भ – आज दिन व्यस्त रहेगा।मित्रों के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधिया लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेगा।

मीन – आज व्यर्थ के दिखावे एवं आडम्बरों से दूर रहें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-