@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त 2024)
बरेली। देश की पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है हां कुछ कर्मचारी या अधिकारी इसका अपवाद भी हो सकते हैं। लेकिन जब सत्ता ही सार्वजनिक रूप से पुलिस का अपमान करने पर उतर आये तो आप क्या कहेंगे? अभी कुछ दिन पहले मैनपुरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीओ स्तर के अधिकारी को एक व्यक्ति बुरी तरह हड़का रहा था। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें तो हद हो गई भाजपा विधायक ही दारोगा जी को सैकड़ों लोगों के सामने अपमानित कर रहे हैं। और अपमानित करने की वजह जानकर तो आप हैरान रह जायेंगे।
मामला बरेली का है यहाँ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ तिरंगे हाथ में लेकर कलेक्ट्रेट पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन देने के देने के दौरान फोटो खिंचाने की होड़ में आगे पीछे होने लगे। इस बीच उनके समर्थक जो राष्ट्रीय ध्वज लेकर आए थे वो नीचे झुका तो दरोगा उसे ठीक करने लगे। इस पर विधायक ने उनसे पीछे हटने को कहा। फिर क्या था विधायक दरोगा से कहने लगे कि ‘निगाह संभालकर, निगाह टेड़ी मत करो। तू मुझे आंखें दिखा रहा है, निगाह नीचे कर।’ विधायक ने मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट से भी दरोगा को हटाने के लिए कहा। विधायक का आरोप था कि दरोगा मुझे आंखे दिखा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

