@शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2024)
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराज गंज जिले में जंगल में पूजा करने के दौरान श्रद्धालुओं पर अचानक जामुन का पेड़ गिर गया जिससे छह लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया गांव के एक परिवार के लोग निचलौल रेंज के जंगल स्थित वन देवी स्थान पर पूजा पाठ कर रहे थे। इसी बीच देवी स्थान के बगल में खड़ा एक सूखा जामुन का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे पूजा कर रही महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए।
पेड़ गिरने से इंदु (35) ग्राम मिश्रौलिया, रीता गौड़ (40) ग्राम सभा अहिरौली, रंभा (40) पिपराइच, राधिका (30) मिश्रौलिया, खुशी (15) और वीरेंद्र गौड़ (30) मिश्रौलिया थाना निचलौल घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदु, राधिका और खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

