Breaking News

काशीपुर :सूबे के मुख्यमंत्री धामी को लेकर फेसबुक पर फिर अमर्यादित टिप्पणी, भाजपा से जुड़ा होने का दावा करता है युवक

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2024)

काशीपुर । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सोशल मीडिया पर फिर एक बार अपमानजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है।

काशीपुर के एक युवक ने जो खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है, सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में निर्मित हो रहे केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में जाने पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है।

इस टिप्पणी को मुख्यमंत्री की गरिमा को देखते हुए शब्द दूत यहाँ प्रकाशित नहीं कर सकता। बहरहाल सूबे के मुखिया के लिए इस तरह के शब्दों से उत्तराखंड राज्य की गरिमा को ठेस लगती है। आलोचना किसी की भी हो सकती है। लेकिन सभ्य और मर्यादित शब्दों में होनी चाहिए।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्याप्त है। शब्द दूत को कुछ जागरूक लोगों ने इस पोस्ट का स्क्रीन शाट भेजा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-