@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2024)
बरेली। मौलाना तौकीर रजा खां ने बरेली में 23 हिंदू युवाओं का निकाह कराने का एलान किया है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है।
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख तौकीर रजा का कहना है कि इन हिंदू युवाओं की इस्लाम में आस्था है। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने और उन मुस्लिम युवक-युवतियों से निकाह कराने के लिए आईएमसी को आवेदन भेजा है। 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म परिवर्तन और निकाह का कार्यक्रम होगा। इसके लिए हमने जिला प्रशासन से परमिशन मांगी है।
वही इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है किसी भी दशा में शहर में शांति व्यवस्था खराब करने और कोई भी आयोजन बगैर अनुमति के नही होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए आवेदन मिला है। जिसके संबंध में जांच की जा रही है।(प्रसार भारती शब्द)
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

