Breaking News

काशीपुर के पूर्व भाजपा विधायक चीमा विवादित बयान देकर आये निशाने पर, महिलाओं के कपड़ों को बताया था दुष्कर्म का कारण

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2024)

काशीपुर /देहरादून । काशीपुर के पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के महिलाओं पर दिये गये एक बयान से राज्य में बवाल मचा हुआ है। बीते रोज पूर्व विधायक चीमा ने महिलाओं के कपड़ों को ही उनके साथ होने वाले दुष्कर्म का नतीजा बताकर एक तरह से महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की वकालत कर डाली है। बता दें कि इस समय उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर से भाजपा विधायक हैं।

पूर्व विधायक के इस विवादित बयान से महिलाओं में भारी नाराजगी है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने  इसे भाजपा नेता की विकृत मानसिकता और पार्टी की महिला विरोधी विचारधारा का प्रतिबिंब बताया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जो महिलाओं की प्रगति और विकास के खिलाफ है।

दर असल चीमा ने कहा था कि महिलाओं के कपड़े पहनने का तरीका उनके खिलाफ बढ़ते अपराध के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है।” उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को भारतीय संस्कृति के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए और माता-पिता को अपनी बेटियों को सभ्य कपड़े पहनना नहीं सिखाने के लिए दोषी ठहराया।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने कहा कि चीमा के बयान ने भाजपा की संस्कृति, चरित्र और चेहरे को उजागर कर दिया है। उन्होंने ऐसे बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

वहीं प्रदेश कांग्रेस
पीसीसी / वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष_ उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी तथा महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अलका पाल ने  भाजपा पर ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उन्हें दोषी ठहराती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर उन्होंने जता दिया कि बेटी बचाओ का भाजपा का नारा एक जुमला मात्र है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-