Breaking News

ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने जीता चुनाव,कीर स्टार्मर अगले प्रधानमंत्री होंगे, करारी हार के बाद ऋषि सुनक ने इस्तीफा दिया

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2024)

ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने आम चुनाव जीत लिया है। 650 सदस्यों वाली संसद में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है।

इस जनादेश का मतलब है कि कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। मध्य लन्दन में अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए स्टार्मर ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसा जनादेश अपने साथ बहुत भारी ज़िम्मेदारियाँ लेकर आता है। उन्होंने देश को जनसेवा की राजनीति पर वापस ले जाने की बात कही।

इस चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए लेबर पार्टी को जीत की बधाई दी। बता दें, ब्रिटेन में आम चुनावों के लिए 4 जुलाई को मतदान हुआ था। जीत सुनिश्चित करने के लिए, किसी पार्टी को 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 326 सीटें जीतने की जरूरत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-