Breaking News

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जारी किया संदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2024)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों के नाम सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है। संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताने के साथ आने वाले समय के लिए राज्य के विकास का संकल्प दोहराया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।

एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी राज्यवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-