Breaking News

ब्रेकिंग :अमरनाथ यात्रियों के साथ बडा़ हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से कूदे यात्री, सेना की सूझबूझ से टला हादसा, 10 घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2024)

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारतीय सेना और पुलिस ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दरअसल, अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे डरकर यात्री बस से कूदने लगे। तीर्थयात्री पंजाब से थे। बस खाई में गिरती उससे पहले भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर गाड़ी के नीचे पत्थरों को डाल बस को रोक लिया। सुरक्षाबलों के त्वरित एक्शन से नेशनल हाईवे- 44 पर बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

बस से कूदते यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। वीडियो में कई तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते हुए देखा जा सकता है, जबकि सुरक्षा बल वाहन को खाई में गिरने से रोकने की कोशिश में उसके पीछे भाग रहे थे। इस दौरान बस से कूदने वाले कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब ड्राइवर ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भवाली: दो नाली की लीज पर बनी मस्जिद ने कब्जाए 43 नाली सरकारी जंगल! प्रशासन–वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) नैनीताल/भवाली। नैनीताल जनपद के भवाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-