Breaking News

ऊधमसिंहनगर: पंतनगर थानाध्यक्ष का युवती से अश्लील आडियो वायरल, पुलिस को किया शर्मसार, विधायक बेहड़ की शिकायत पर डीजीपी ने मामले की जांच सौंपी, देखिए वीडियो और सुनिये आडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2024)

रूद्रपुर । ऊधमसिंह नगर के पंतनगर थानाध्यक्ष की अश्लील हरकत से उत्तराखंड पुलिस को शर्मसार होना पड़ है। एक युवती से थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का ये वायरल आडियो निहायत ही शर्मनाक है। आडियो में थानाध्यक्ष जिस तरह से बातें कर रहा है वह एक सड़क छाप रोमियो की भाषा है।यु

युवती ने थानाध्यक्ष की इन अश्लील बातों को रिकॉर्ड कर लिया। इस मामले को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात कर थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

पूरा मामला इस तरह है। कुछ दिन पहले पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी और मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने के चक्कर लगाने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने फोन पर युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी0 रेणुका को सौंपी है।विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। मामले के तूल पकड़ लेने के बाद आरोपी थानाध्यक्ष ने विधायक तिलकराज बेहड़ के भाई से भी अपनी सफाई पेश करते हुए बचाने की गुहार लगायी। कुल मिलाकर थाना अध्यक्ष की करतूत से खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-