Breaking News

गंगा दशहरे पर बड़ा हादसा, गंगा में नाव पलटी 17 लोग डूबे, 11 तैरकर निकले 6 अभी भी लापता

गोताखोर मौके पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2024)

पटना। एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में नाव पलटने से गंगा दशहरा पर नहाने गये लोगों की नाव पलट गई। हादसे में 17 लोग डूब गये। ग्यारह लोग जैसे तैसे तैरकर बाहर आ गये जबकि छह अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे। गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था। गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इस पार से उस पार आ-जा रहे थे। इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी। उमानाथ घाट के पास इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे के समय घाट पर बहुत भीड़ थी। लोग गंगा दशहरा मनाने आये थे। अचानक नाव पलटने से भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। लेकिन 6 लोग अब भी लापता हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि लापता लोग जल्द ही मिल जाएंगे। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-