Breaking News

काशीपुर दुखद :”संतोषी मां” के रूप में विख्यात कौशल्या देवी का निधन, कटोराताल स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2024)

काशीपुर । शहर व आसपास के क्षेत्रों में संतोषी माता के रूप में प्रसिद्ध श्रीमती कौशल्या देवी का आज अपने आवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।

मौ कटोराताल निवासी श्रीमती कौशल्या देवी के भक्तों की संख्या लाखों में हैं। उन्हें संतोषी माता के रूप में उनके भक्त मानते थे। उनके ज्येष्ठ पुत्र घनश्याम पांडे ने बताया कि आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर गई। चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सक के मुताबिक उनके निधन का कारण ब्रेन हेमरेज है।

आपको बता दें कि संतोषी मां के रूप में विख्यात श्रीमती कौशल्या देवी ने अपने आवास पर मां संतोषी का एक मंदिर भी बनाया था जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने आते हैं।। शब्द दूत परिवार उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-