Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी: अगले चार दिन उत्तरी भारत में भीषण गर्मी सतायेगी, उत्तराखंड, हरियाणा , मध्य प्रदेश और दिल्ली का हाल बुरा रहेगा

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2024)

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्‍तरी भारत में भीषण गर्मी का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है।

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अगले एक दिन में इसके तेलंगाना और छत्‍तीसगढ़ के कुछ और भागों तक पहुंचने की संभावना है।

अगले सात दिन के दौरान पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्‍की से सामान्‍य वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड और ओडिसा में अगले पांच दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, छत्‍तीसगढ़ और दक्षिण भारत के ज्‍यादातर भागों में अगले पांच दिन के दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“रेप पीड़िता ने खुद ही मुसीबत को आमंत्रित किया” अदालत ने यह कहते हुए रेप आरोपी को जमानत दे दी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2025) इलाहाबाद हाई कोर्ट में बलात्कार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-