Breaking News

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का सितम एक सप्ताह तक, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2024)

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के बाद अब अगले कुछ दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ऐसे में मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने से आम लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में सामान्य से 5-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके चलते आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव चलने के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में बारिश न होने के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने की भी आशंका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-