Breaking News

बिग ब्रेकिंग :नीतीश व नायडू ने महत्वपूर्ण विभाग रेल, वित्त, स्पीकर का पद मांगकर एनडीए की मुश्किलें बढ़ाई

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2024)

नयी दिल्ली। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले किंग मेकर नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू ने एनडीए के सामने शर्त रख दी है। केंद्र में महत्वपूर्ण विभाग मांगकर एनडीए खासकर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

जो खबर आ रही है उसके मुताबिक नीतीश कुमार ने रेल और वित्त मंत्रालय की मांग की है वहीं चंद्र बाबू नायडू ने स्पीकर का पद मांगकर एनडीए की परेशानी बढ़ा दी है। नायडू ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त राज्यमंत्री का पद भी मांगा है।

आपको बता दें कि कि दोनों किंग मेकर ने ऐसे महत्वपूर्ण विभाग की मांग कर भाजपा में हलचल मचा दी है। मौजूदा परिस्थितियों में एनडीए के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। ऐसे में आगे क्या स्थितियां पैदा होती हैं ये देखना दिलचस्प होगा। उधर इंडिया गठबंधन के दरवाजे भी इन दोनों के लिए खुले हैं। अगले एक दो दिन के भीतर देश की राजनीति किस ओर मोड़ लेगी इसका कयास लगाना फिलहाल मुश्किल है। हालांकि एनडीए को पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री अवश्य बनेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-